परिचय

आर्यावर्त विश्वविद्यालय, सीहोर (म.प्र.) की स्थापना मध्य प्रदेश अधिनियम क्रमांक 25 वर्ष 2022 के द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में की गई। आर्यावर्त विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य निजी विश्वविद्यालय है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में विज्ञान, कला, फार्मेसी, विधि, शिक्षा, कृषि तथा अन्य कई विषयों से संबंधित पाठ्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रम अपनी संबंधित नियामक संस्थाओं जैसे – म.प्र. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं भारतीय विधि परिषद् के द्वारा मान्यता प्राप्त है।

'Aryavart Journal of Multidisciplinary Research' आर्यावर्त विश्वविद्यालय, सीहोर द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक ई - शोध पत्रिका है। जो जनवरी - मार्च 2025 से प्रकाशित की जा रही है। ''Aryavart Journal of Multidisciplinary Research'' ई-शोध पत्रिका (ऑनलाइन) है इसका कोई भी मुद्रित अंक नहीं है। यह ई-शोध पत्रिका बहुविषयक एवं बहुभाषायी (हिंदी एवं अंग्रेजी) है जो कला, साहित्य, रंगकर्म, समाज, संगीत, सिनेमा, पर्यावरण, अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य चिकित्सा, विज्ञान आदि से जुड़े शोध, निबंध, साक्षात्कार, आलेख सहित विभिन्न विधाओं में समाज, विज्ञान और साहित्य से संबंधित शोध प्रकाशित करने एवं वाचन करने का एक उत्तम मंच है। ई-शोध पत्रिका के प्रतिवर्ष चार सामान्य अंक प्रकाशित होते हैं। इसके अलावा समय-समय पर विशेषांक भी छपते हैं।

Contact
Aryavart Journal of Multidisciplinary Research
Aryavart University (Publisher)
Near Raja Bhoj Airport, NH46, Village Jharkheda
Tehsil shyampura, Sehore (M.P.)

Editor - Dr. Alok Agrawal
Email - editor@ajmr.co.in
Mobil No. – 6262618024